यूपीसीए में दो मार्च तक पंजीकरण होंगे
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए पोर्टल खोलने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब खिलाड़ी 28 फरवरी से 2 मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं। राकेश मिश्रा ने खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है। शुल्क गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में जमा होगा।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2026-27 में खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए अंतिम बार पोर्टल खोला गया है। पंजीकरण कराने की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। 28 फरवरी से दो मार्च तक पोर्टल खुला रहेगा। जिन खिलाड़ियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनके पास पंजीकरण कराने का अंतिम मौका है। यूपीसीए के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि खिलाड़ी निर्धारित समय के अंदर पंजीकरण करा लें। पंजीकरण पोर्टल पर ऑनलाइन होगा, जिसका शुल्क गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में जाकर जमा किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए https://registration.upca.tv/login वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
शुल्क दो मार्च के बाद भी जमा किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



