यूपी बोर्ड : जिले में दो केंद्रों पर नौ और 10 अप्रैल को होंगे छूटे हुए प्रैक्टिकल
- प्रैक्टिकल देने से चूके छात्रों को बोर्ड ने दिया अंतिम अवसर गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता।

- प्रैक्टिकल देने से चूके छात्रों को बोर्ड ने दिया अंतिम अवसर गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल के छूटे हुए प्रैक्टिकल नौ और 10 अप्रैल को होंगे। जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। किसी वजह से प्रैक्टिकल देने से छूट गए छात्रों को बोर्ड ने यह अंतिम अवसर प्रदान किया है।जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गईं। उससे पहले दो फरवरी से नौ फरवरी के बीच प्रैक्टिकल कराए गए। इस वर्ष दोनों कक्षाओं के लिए 53 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
इनमें से कई छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल नहीं दे पाए। अब ऐसे छात्रों को राहत देते हुए प्रैक्टिकल देने का अंतिम अवसर दिया गया है।जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि वंचित छात्रों के छूटे हुए प्रैक्टिकल नौ एवं 10 अप्रैल केवल दो दिन कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों को पत्र जारी कर छात्रों को इससे अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को कहा गया है कि कोई भी छात्र प्रैक्टिकल देने से वंचित न रह जाए। इसके बाद कोई भी मौका नहीं मिलेगा।--दो केंद्रों पर होंगे प्रैक्टिकलछूटे हुए प्रैक्टिकल के लिए जिले में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, विजय नगर और राजकीय इंटर कॉलेज नंदग्राम को केंद्र बनाया गया है, जहां अलग-अलग विषयों के प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। प्रैक्टिकल सीसीटीवी, वॉइस रिकॉर्डर आदि कड़ी निगरानी के बीच ही होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


