किशोरी लापता, दूसरे समुदाय के युवक पर केस
गाजियाबाद में 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसके पिता ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि वह उनकी नाबालिग बेटी को शादी के लिए उकसा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

-किशोरी के पिता ने आरोपी पर नाबालिग बेटी को शादी के लिए उकसाने का आरोप लगाया -पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी मधुबन बापूधाम थाना पुलिसगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। किशोरी के पिता ने दूसरे समुदाय के युवक पर नाबालिग बेटी को शादी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी बीती छह मार्च की सुबह करीब छह बजे घर से बिना किसी को बताए चली गई।
काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित के मुताबिक उनकी नाबालिग बेटी पहले भी दो बार घर से जा चुकी है, लेकिन कुछ समय बाद खुद ही वापस लौट आई थी। इस बार वह घर से जाते समय एक पत्र भी छोड़कर गई है। पिता ने आरोप लगाया है कि समर उर्फ फैजान नाम का युवक उनकी बेटी को शादी के लिए लगातार उकसा रहा था। उन्होंने आशंका जताई है कि उक्त समर के साथ उसके बहन-बहनोई भी इस मामले में शामिल हो सकते हैं। पिता ने बेटी के साथ अनहोनी घटना की चिंता जाहिर करते हुए मधुबन बापूधाम पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर सात मार्च को समर उर्फ फैजान तथा उसके बहन-बहनोई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


