सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामा
मोदीनगर में एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक विपिन कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

मोदीनगर। शेरपुरा-सौंदा मार्ग पर गांव फफराना के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। गांव सौंदा में 30 वर्षीय विपिन कुमार परिवार सहित रहता था। वह निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय था। सोमवार को वह ड्यूटी पर गए थे। सोमवार देर रात तक वह वापस नहीं आए तो पत्नी ने फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। काफी प्रयास के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। देर रात एक बजे के आसपास शेरपुर-सौंदा मार्ग पर गांव फफराना के पास विपिन की बाइक मिली।
बाइक से दस फीट दूर विपिन खून से लथपथ खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया,जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पहले परिजन हत्या करने की आशंका जता रहे थे। पुलिस जांच के सड़क हादसे में मौत होने की बात पता चली। मृतक के पिता बिजेंद्र कश्यप ने थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




