
किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा
गाजियाबाद में किसानों की शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कृषि विभाग का अभियान चल रहा है। किसानों को रजिस्ट्री कराने के बाद ही सरकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान योजना, फसल बीमा और कृषि उपकरण वितरण का लाभ मिलेगा। अभी तक 61 हजार किसानों में से केवल 35 हजार 800 की रजिस्ट्री हुई है।
गाजियाबाद,संवाददाता। जिले में किसानों की शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कृषि विभाग को लक्ष्य मिला है। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए अधिकारी संग कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों की रजिस्ट्री करा रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री न होने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के बाद ही कृषि विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। किसानों के लिए फसल बीमा योजना, कृषि यंत्र वितरण योजना, खाद और बीज का वितरण के साथ-साथ पीएम किसान योजना का लाभ भी दिया जाता है। जिले में 58 प्रतिशत ही फार्मर रजिस्ट्री हो पाई थी, जिसको देखते हुए जनपद में अभियान शुरू किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग के साथ मिलकर बाकी विभागों के अधिकारी संग कर्मचारी गांव -गांव जाकर फार्मर रजिस्ट्री कराने का कार्य कर रहे है। जनपद में 61 हजार किसानों में से 35 हजार 800 किसानों की अभी तक फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। विभाग को अप्रैल महीने में सभी किसानों की रजिस्ट्री कराने के शासन से आदेश प्राप्त हुए थे। कम किसानों की रजिस्ट्री होने के अनेकों किसान विभिन्न योजनाओं के लाभ नहीं ले पा रहे है। अधिकारी ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। तो वही किसानों को कृषि उपकरण भी सब्सिडी पर दिए जाते है। इसके अतिरिक्त किसानों को विभिन्न प्रकार की फसल के बीज भी निशुल्क प्रदान किए जाते है। इनके साथ-साथ विभिन्न योजनाओं में भी किसानों के लिए लाभ दिया जाता है। किसान सीएससी केंद्रों से आधार कार्ड, खसरा, खतौनी के द्वारा अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




