भाकियू ने बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई
गाजियाबाद में भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट ने बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने और बाजरा, मक्की की खरीद जल्दी शुरू कराने की मांग की। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। उन्होंने...

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। भाकियू ने बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर ने मांग उठाई कि बाजरा, मक्की की खरीद जल्दी शुरू कराई जाए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बाजरे की फसल समय से तैयार है और मंडियों में आवक शुरू हो गई है, लेकिन सरकारी खरीद प्रक्रिया अभी तक प्रारंभ नहीं हुई है। गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल किया जाए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नदियों में बाढ़ आई है।इससे किसानों की फसल बर्बाद हुई हैं। किसानों को जल्दी उचित मुआवजा दिया जाए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल के किसानों को बकाया मुआवजा जल्दी दिया जाए। दोनों एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड की मरम्मत कराई जाए। सड़क बदहाल होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गैल इंडिया गैस पाइपलाइन के साथ कंपनी के समझौता को लागू किया जाए। किसानों ने अपर जिलाधिकारी विवेक मिश्रा को ज्ञापन दिया। इस मौके पर प्रमोद त्यागी, डॉ श्याम सुंदर त्यागी, विपुल त्यागी, जान मोहम्मद, जाकिर त्यागी, कमरुद्दीन और भूपेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


