Ghaziabad News: किसानों ने जलराव की समस्या को लेकर तहसील पर दिया धरना
Ghaziabad News: मोदीनगर के सौंदा गांव में भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसानों ने जलभराव और अन्य समस्याओं पर बृहस्पतिवार को तहसील में धरना दिया। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन मांगा। किसान खसरा-खतौनी में सुधार और बंद पशु चिकित्सालय को खोलने की भी मांग कर रहे थे।

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसानों ने गांव सौंदा में जलभराव सहित पांच सूत्रीय समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को मोदीनगर तहसील पर धरना दिया। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने किसानों को शीघ्र समस्या के समाधान का भरोसा दिया। भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसान एकत्रित होकर बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और अधिकारी गलियारे में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि गांव सौंदा में लंबे समय से जलभराव की समस्या चल रही है। जलभराव से फसल नष्ट हाेने की कगार पर है। कई बार शिकायत की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके अलावा किसान खसरा, खतौनी में संशोधन के लिए तहसील के चक्कर काटते रहते हैं। उन्होंने गांव तलहैटा में बंद पशु चिकित्सालय को शुरू करने की मांग की। इसके अलावा मकानों के पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन हटाने की मांग रखी। इस दौरान विनित त्यागी, अंकुर त्यागी, सुनील चौधरी, टीटू त्यागी, फिरोज खान, सोमपाल चौधरी और गौरव शर्मा आदि मौजूद थे।

