लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने शनिवार को डासना देवी मंदिर से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। किसानों ने विभिन्न मांगें पूरी कराने के लिए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने मांग उठाई कि पूर्व सांसद और विधायकों की पेंशन बंद कर देश की रक्षा कर रहे जवानों और वर्ष 2004 में उत्तर प्रदेश पुलिस की बंद पेंशन को शुरू कराया जाए। पीआरडी होमगार्ड को रिटायर होने के बाद 10 हजार रुपये पेंशन दी जाए। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस के जवान 24 घंटे ड्यूटी करते हैं।
ऐसे में उनके लिए पेंशन जरूरी है। इसके अलावा किसानों की विभिन्न समस्याएं हैं, जिन्हें पूरा करने की मांग की गई। गन्ना भुगतान से लेकर अन्य मुद्दों को सुलझाने की मांग उठाई।