किसानों ने छह फीसदी आबादी प्लॉट की मांग तेज की

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

भोपुरा गांव के किसानों ने कोयल एंक्लेव में अपनी अधिग्रहीत जमीन के बदले छह फीसदी आबादी प्लॉट की मांग की है। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन अंबावता के साथ मिलकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से मुलाकात की। किसानों का आरोप है कि 14 साल से उन्हें प्लॉट का लाभ नहीं मिला और केवल आश्वासन मिले हैं।

किसानों ने छह फीसदी आबादी प्लॉट की मांग तेज की

ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भोपुरा गांव के किसानों ने कोयल एंक्लेव में जमीन के बदले छह फीसदी आबादी प्लॉट की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के साथ मिलकर किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। किसानों का आरोप है कि उनकी भूमि अधिग्रहित होने के बावजूद पिछले 14 साल से उन्हें छह फीसदी आबादी प्लॉट का लाभ नहीं दिया गया है। भाकियू जिला अध्यक्ष चौधरी अमित कसाना ने बताया कि किसान बीते 14 साल से मांग कर रहे हैं। लेकिन प्राधिकरण से केवल आश्वासन मिला है।

जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। समाधान को लेकर डीएम और जीडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात की है। --

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।