Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsFarmer Protest Over Defective Vehicle in Ghaziabad BHU Leaders Detained
कार शोरूम पर धरना देने वाले किसानों को हिरासत में लिया

कार शोरूम पर धरना देने वाले किसानों को हिरासत में लिया

संक्षेप:

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष द्वारा खरीदी गई नई गाड़ी में तकनीकी

Nov 12, 2025 04:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष द्वारा खरीदी गई नई गाड़ी में तकनीकी खराबी आने के बाद भाकियू कार्यकर्ता गाड़ी बदलने की मांग को लेकर तीन दिन से मेरठ रोड स्थित गाड़ी के शोरूम पर धरनारत हैं। बुधवार को किसानों का आंदोलन तेज होने पर सिहानी गेट पुलिस ने भाकियू जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत छह से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। शाहपुर बम्हैटा निवासी महेश यादव भाकियू के जिला उपाध्यक्ष हैं। महेश यादव ने बताया कि 18 अक्तूबर को उन्होंने गाड़ी खरीदी थी। एक नवंबर को वह गाड़ी लेकर नोएडा गए तो उसके इंजन से मोबिल ऑयल लीक होने की जानकारी लगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने शोरूम पर शिकायत की। मैकेनिक उनकी गाड़ी को ठीक करने के लिए शोरूम पर ले गए, लेकिन वह ठीक नहीं हो सकी। बताया गया कि गाड़ी का इंजन और गियर बॉक्स खोलकर ठीक करना होगा। उन्होंने विरोध जताते हुए दूसरी नई गाड़ी देने को कहा तो शोरूम प्रबंधन ने इनकार कर दिया। इसके बाद महेश यादव भाकियू जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शोरूम पर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। किसानों को धरने पर बैठा देख शोरूम प्रबंधन ने एसएचओ सिहानी गेट सचिन कुमार की मौजूदगी में दो दिन में समस्या का समाधान करने का लिखित भरोसा दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे गुस्साए किसानों ने टेंट लगाकर मांग को लेकर दिन-रात धरने पर बैठ गए। एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि शोरूम पर एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी भी तैनात कर दी है। दोनों पक्षों से बातचीत के आधार पर समस्या का समाधान कराने के प्रयास किया जा रहा है। हंगामा बढ़ने पर पुलिस पहुंची शोरूम प्रबंधन ने किसी भी मांग को मानने से इनकार कर दिया तो किसानों ने बुधवार को शोरूम पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस भाकियू जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, महेश यादव, मुस्तफा चौधरी, सुभाष चौधरी, हामिद चौधरी, शाहिद चौधरी, सचिन सोहरान और जगपाल चौधरी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जबकि अन्य किसानों का शोरूम पर धरना जारी है। किसानों का कहना है कि वह अपनी मांग के लिए जेल जाने को तैयार हैं। उन्होंने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से भी इस संबंध में संपर्क साधा है। राकेश टिकैत ने भी उन्हें समर्थन देने और किसानों को जेल जाने के लिए तैयार रहने की बात कही है।