किसान से 35 लाख रुपये की ठगी
Feb 23, 2026 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
मुरादनगर में एक किसान इमरान के साथ 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। वह शामली से मोदीनगर में जमीन की रजिस्ट्री कराने आया था। रास्ते में कुछ लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर उसका बैग छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

मुरादनगर, संवाददाता। मोदीनगर में जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए शामली से आए किसान के साथ 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शामली जिले के चौसाना गांव के रहने वाले इमरान ने गत माह मोदीनगर में एक जमीन का सौदा किया था। उक्त जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए वे अपने परिचित फुरकान के साथ मोदीनगर तहसील की ओर आ रह थे। उसके अनुसार इसी बीच रास्ते में कुछ लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर 35 लाख रुपये से भरा बैग ले लिया। एसीपी का कहना है कि आरोपियो को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


