किसान को मृत दिखाकर जमीन अपने नाम कराने का आरोप
मोदीनगर के गांव त्योड़ी-13 बिस्वा में एक किसान को मृत दिखाकर उसके पट्टे की जमीन किसी युवक के नाम कर दी गई। आरोपी ने मृतक के पिता के नाम का फायदा उठाते हुए लेखपाल से सांठगांठ की। किसान इंसाफ, जो जीवित हैं, तहसील प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

मोदीनगर। गांव त्योड़ी-13 बिस्वा में किसान को मृत दिखाकर उसके पट्टे की जमीन किसी युवक के नाम करने का मामला सामने आया है। जिसके नाम जमीन की गई है, उसके मृतक पिता और किसान का एक ही नाम है। इसी का फायदा उठाकर युवक ने लेखपाल से सांठगाठ कर जमीन अपने नाम करा ली। गांव त्योड़ी-13 बिस्वा निवासी इंसाफ किसान हैं। उनके मुताबिक, तहसील प्रशासन की तरफ से उन्हें 1997 में गांव में ही पट्टा आवंटित हुआ था। इस पर वह खेती करते हैं। गांव के ही एक युवक की उनके इस पट्टे पर नजर थी। युवक के पिता का नाम भी इंसाफ था, जिनकी मौत 2007 में हुई।
आरोप है कि इसके मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर आरोपी युवक ने लेखपाल से सांठगांठ की और किसान इंसाफ को मृत दिखाकर पट्टा अपने नाम करा लिया। अब पीड़ित जीवित दिखाने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे। अधिकारियों के साथ ही संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। मामले में एसडीएम मोदीनगर अजित कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



