Exciting Trident Premier League Match Second Inning Sports Club Wins by 2 Runs सेकंड इनिंग स्पोर्ट्स क्लब की दो रन से रोमांचक जीत, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsExciting Trident Premier League Match Second Inning Sports Club Wins by 2 Runs

सेकंड इनिंग स्पोर्ट्स क्लब की दो रन से रोमांचक जीत

गाजियाबाद के वेव सिटी में ट्राइडेंट प्रीमियर लीग के मुकाबले में सेकेंड इनिंग स्पोर्ट्स क्लब ने दो रन से जीत हासिल की। चंदन शुक्ला को तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSat, 13 Sep 2025 08:02 PM
share Share
Follow Us on
सेकंड इनिंग स्पोर्ट्स क्लब की दो रन से रोमांचक जीत

गाजियाबाद। वेव सिटी स्थित ट्राइडेंट क्रिकेट मैदान पर चल रहे ट्राइडेंट प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबले में सेकेंड इनिंग स्पोर्ट्स क्लब ने दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की। गेंदबाजी में तीन विकेट प्राप्त करने के लिए चंदन शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सेकंड इनिंग स्पोर्ट्स क्लब ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसके जवाब में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। मुकुल ने 33 रन और केशव ने 23 रन की पारी खेली।

गेंदबाजी में विनीत श्रीवास्तव को तीन विकेट हासिल हुआ। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी स्मैशर की टीम 19.2 ओवर में 153 रन बनाकर सिमट गई। संदीप कौल ने 62 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाने के कारण टीम को जीत नहीं दिला सके। चंदन शुक्ला ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। इसके लिए चंदन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।