Ghaziabad News: इंदिरापुरम-वसुंधरा की 11 हरित पट्टी बदहाल

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: इंदिरापुरम और वसुंधरा में 11 हरित पट्टियों का रखरखाव नगर निगम करता है, लेकिन ये बदहाल हैं। पर्यावरणविद् प्रसून पंत ने निगम से शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि निगम के पास स्टाफ नहीं है और अतिक्रमण बढ़ रहा है। नगर निगम का कहना है कि वे सुधार के लिए टेंडर निकालते हैं।

Ghaziabad News: इंदिरापुरम-वसुंधरा की 11 हरित पट्टी बदहाल

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम और वसुंधरा में 11 हरित पट्टियां हैं। नगर निगम ने एक आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी है। साथ ही बताया है कि इनका रखरखाव नगर निगम अपने स्तर पर करता है। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि सभी हरित पट्टी बदहाल हैं। वसुंधरा निवासी पर्यावरणविद् प्रसून पंत ने हरित पट्टियों की बदहाली और इन पर हो रहे कब्जे को लेकर नगर निगम से शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने आरटीआई लगाई, जिसके जवाब में नगर निगम ने बताया कि वसुंधरा और इंदिरापुरम में 11 हरित पट्टी हैं, लेकिन इनकी देखरेख का जिम्मा किसी निजी फर्म को नहीं दिया।

प्रसून पंत का कहना है कि निगम के पास स्टाफ नहीं है। हर काम निजी हाथों में दिया जा रहा है। निगम हरित पट्टी की देखभाल खुद नहीं कर पा रहा है। इसीलिए इस पर इतनी बड़ी संख्या में कब्जा किया गया है। लगातार अतिक्रमण के साथ हरित पट्टी की बदहाली भी बढ़ रही है। नगर निगम ने बताया कि जब भी कब्जा होता है तो बिना नोटिस दिए ही इसे हटाया जाता है। बावजूद इसके पूरी हरित पट्टी पर कई जगह अवैध कब्जा है। नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि हरित पट्टी में सुधार कार्य के लिए टेंडर निकाले जाते हैं। रखरखाव निगम खुद ही करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGhaziabad News: इंदिरापुरम-वसुंधरा की 11 हरित पट्टी बदहाल