15 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की तैयारी
- स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति - प्रधानमंत्री लखपति दीदी

गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किए जा रहे है। प्रधानमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत जिले की 15 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की तैयारी है। इन महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग द्वारा प्रशिक्षण देकर उनके कारोबार को स्थापित कराया जाएगा। इससे महिलाएं खुद अपने कार्य कर लखपति बन सकेंगी। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के मौके देने व उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले की 15 हजार महिलाओं को लखपति दीदी योजना के तहत लखपति बनाया जाएगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इनका चयन विभाग द्वारा बनाए गए स्वयं सहायता समूहों के किया जाएगा। इन महिलाओं को पहले विभाग विभिन्न प्रकार के कौशल सिखाएगा। इसके तहत महिलाओं को न केवल समूहों से जोड़ा जाएगा, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार तक पहुंच भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अपने व्यवसाय को अच्छे से चला सकें। विभाग महिलाओं को आचार बनाने, आर्गेनिक मुरब्बे बनाने से लेकर घरों के सजावटी सामान बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलवाएगा। इसके बाद इन महिलाओं को कारोबार स्थापित कराने के लिए विभाग बैंक के सस्ती दरों पर लोन दिलाकर उनका रोजगार स्थापित कराएगा। विभाग इस वित्तीय वर्ष में जिले की 67 हजार महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोडेगा।बता दें कि विभाग द्वारा इन महिलाओं का रोजगार स्थापित कराने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण दिलवाता है। डीडीओ प्रज्ञा श्रीवास्तव ने बताया कि इन महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इनका रोजगार स्थापित कराया जाएगा। प्रशिक्षण देने के बाद महिलाओं को ऋण भी दिलाने का कार्य विभाग द्वारा किया जाता है। जिसकी मदद से यह आत्मनिर्भर बनेंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


