ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद डीएम के निरीक्षण में कर्मचारियों की पोल खुली

डीएम के निरीक्षण में कर्मचारियों की पोल खुली

गाजियाबाद। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने नजारत में फाइलों का रख रखाब देखा। वह अपर जिलाधिकारी (भू.अ.) डीपी श्रीवास्तव के कोर्ट का निरीक्षण करने भी...

डीएम के निरीक्षण में कर्मचारियों की पोल खुली
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादThu, 21 Sep 2017 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने नजारत में फाइलों का रख रखाब देखा। वह अपर जिलाधिकारी (भू.अ.) डीपी श्रीवास्तव के कोर्ट का निरीक्षण करने भी पहुंचीं। उन्होने कोर्ट में मौजूद लोगों से बात कर वहां की कार्य प्रणाली की समीक्षा की। इसमें पाया कि कर्मचारी व्यक्तियों द्वारा लाई पत्रावली प्राप्त करने से बच रहे थे और अनावश्यक परेशान किया जा रहा था। इस पर मौजूद कर्मचारी अनीस अहमद, तीरथ सिंह, चंद्रपाल सिंह, मतलूब अहमद, शमशाद अहमद, सुनील कुमार, संजय ठाकुर को जिलाधिकारी ने मौके पर ही चेतावनी दी। शहर में गदंगी देख जताई नाराजगी डीएम ने शहर का मुआयना भी किया। केला चौक इस्लाम नगर में सड़क पर नाले का पानी बह रहा है। इस पर उन्होंने नगर आयुक्त को कूड़ा एवं पानी की व्यवस्था को तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुराने बस अड्डे, सब्जी मंडी पर गंदगी देखकर नगर आयुक्त से नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने मंडी में अतिक्रमण हटाने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। पटेल नगर में कूड़ाघर देखकर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि मैन रोड पर कूड़ा प्वाइंट नही होने चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें