दवा आपूर्तिकर्ता फर्म के सवा दो लाख रुपये हड़पे

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में एक दवा आपूर्ति फर्म के कर्मचारी विपिन मिश्रा और उसकी पत्नी श्वेता ने 2.26 लाख रुपये की ईएसआई राशि हड़प ली। दोनों ने फर्म से कहा कि वे हर महीने पैसे जमा कर रहे हैं, लेकिन जब नोटिस आया, तो सच्चाई सामने आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

दवा आपूर्तिकर्ता फर्म के सवा दो लाख रुपये हड़पे

गाजियाबाद, आयुष गंगवार। सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित दवा आपूर्ति करने वाली फर्म के कर्मचारी और उसकी पत्नी ने करीब 2.26 लाख रुपये हड़प लिए। यह रकम ईएसआई की थी, जिसके जमा न होने पर नोटिस आया और ठगी का पता चला। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित नेशनल स्टील कंपाउंड में राहुल गुप्ता की दवा आपूर्ति करने वाली दो फर्म हैं। उन्होंने ईएसआई कटौती का पैसा सरकारी खजाने में जमा कराने के लिए विपिन कुमार मिश्रा और उसकी पत्नी श्वेता मिश्रा को कंसल्टेंट नियुक्त किया था। आरोप है कि जुलाई 2023 से नवंबर 2025 के बीच विपिन और श्वेता मिश्रा ने ईएसआई के सवा दो लाख रुपये फर्म से लिए।दोनों

ने उन्हें विश्वास‌‌ में रखा कि हर महीने चालान बनाकर पैसा जमा कर रहे हैं। दिसंबर 2025 में ईएसआई की रकम जमा कराने के लिए नोटिस आया‌ तो पता चला कि दोनों ने रुपये हड़प लिए। पूछताछ करने पर आरोपी विपिन ने आरोप स्वीकार किए और जनवरी 2026 तक ब्याज सहित 2.75 लाख रुपये लौटाने का लिखित वादा किया। बाद में आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।