राजमार्ग पर आपातकालीन नंबर से तुरंत मिलेगी अस्पताल और एंबुलेंस की सुविधा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

फॉलोअप -राहवीर योजना के तहत शुक्रवार को अस्पतालों को दिया प्रशिक्षण गाजियाबाद, संवाददाता। जनपद के

राजमार्ग पर आपातकालीन नंबर से तुरंत मिलेगी अस्पताल और एंबुलेंस की सुविधा

फॉलोअप -राहवीर योजना के तहत शुक्रवार को अस्पतालों को दिया प्रशिक्षण

प्रस्तावना

गाजियाबाद, संवाददाता। जनपद के राष्ट्रीय और राजमार्गों पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आपातकालीन नंबर 112 पर एंबुलेंस के साथ अस्पताल की तुरंत सुविधा मिलेगी। घायल को सात दिन तक डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में पीएम राहत (कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम स्कीम-2025) और राहवीर योजना के तहत आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पतालों की वर्कशॉप आयोजित की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रशिक्षण में आईटीएस हॉस्पिटल, जगमोहन हॉस्पिटल, ली क्रिस्ट हॉस्पिटल समेत कई अस्पतालों के डॉक्टर और स्टाफ शामिल हुए। जिला रोल आउट मैनेजर एनआईसी एसबी तिवारी ने पोर्टल के जरिए योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि सड़क हादसे के बाद ‘गोल्डन आवर’ में इलाज सबसे अहम होता है। ऐसे में 112 नंबर पर कॉल करते ही सिस्टम घायल को नजदीकी अधिकृत अस्पताल और एंबुलेंस से जोड़ देगा।

कैशलेस इलाज और गुड सेमेरिटन पुरस्कार

योजना के तहत हादसे की तारीख से सात दिन तक या अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। गंभीर मरीजों को 48 घंटे तक तत्काल स्थिरीकरण उपचार की गारंटी रहेगी।

गुड सेमेरिटन को मिलेगा पुरस्कार

गुड सेमेरिटन पुरस्कार

रोड सेफ्टी के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज राकेश ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाता है तो उसे 25 हजार रुपये नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए टॉप-10 ‘राहवीरों’ को एक लाख रुपये तक का पुरस्कार मिलेगा। मदद करने वाले व्यक्ति पुलिस या कानूनी झंझटों में नहीं उलझेंगे।

अधिक जानकारियाँ

राहवीर योजना के तहत घायल लोगों को कितना मुफ्त इलाज मिलेगा?
योजना के तहत घायल को सात दिन तक डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।