Ghaziabad News: औद्योगिक क्षेत्र और व्यावसायिक इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: -विद्युत निगम अगले वित्त वर्ष का बिजनेस प्लान द्वितीय तैयार कर रहा -बिजनेस प्लान में

Ghaziabad News: औद्योगिक क्षेत्र और व्यावसायिक इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी

Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जनपद के औद्योगिक क्षेत्र और व्यावसायिक इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी है। इसके लिए विद्युत निगम अगले वित्त वर्ष का बिजनेस प्लान द्वितीय तैयार कर रहा है। इसमें ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि से लेकर नए उपकेंद्र बनाए जाएंगे। शासन चाहता है कि जहां से अधिक राजस्व मिल रहा है वहां 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाए। नो ट्रिपिंग जोन बनाकर उद्यमी और दुकानदारों को राहत दी जाए। दरअसल, जनपद में 24 औद्योगिक क्षेत्र के अलावा व्यावसायिक इलाके भी हैं। बिजली कटौती के कारण उद्यमियों और दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली कटौती से उद्योग भी प्रभावित हो रहा है। उद्योग बंधुओं की बैठक में बिजली कटौती का मुद्दा कई बार उठ चुका है। उद्यमी विद्युत आपूर्ति सुधार की मांग कर रहे हैं।

विद्युत निगम की तैयारी

विद्युत निगम ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वर्ष 2026-27 का बिजनेस प्लान द्वितीय तैयार कराया जा रहा रहा है। बिजनेस प्लान द्वितीय विशेष तौर से औद्योगिक क्षेत्र और व्यावसायिक इलाकों में बिजली सुधार के लिए तैयार कराया जा रहा है। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया बिजली सुधार के लिए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। नए विद्युत उपकेंद्र बनाए जाएंगे। जर्जर बिजली की लाइन ठीक कराई जाएगी। उन्होंने बताया तीनों जोन में प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। इसके बाद प्रस्ताव प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।

ट्रांसफार्मर क्षमता में वृद्धि

400 से अधिक ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी

विद्युत निगम बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए जनपद में चार विद्युत उपकेंद्र बनाएगा। 10 से अधिक विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 400 से अधिक ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शासन ने वर्ष 2026-27 के बिजनेस प्लान प्रथम को मंजूरी दे दी है। विद्युत निगम चालू वित्त वर्ष में 201 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगा। यह सभी कार्य औद्योगिक क्षेत्र और व्यावसायिक इलाकों के अलावा अन्य इलाकों में कराए जाएंगे।

बिजली आपूर्ति सुधार कार्य

विद्युत निगम बिजनेस प्लान में गाजियाबाद, ट्रांस हिंडन और देहात क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाएगा। जनपद के 400 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस बार गर्मी में ट्रांसफार्मर ओवरलोड हुए। इस कारण कई जगह ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए थे। इसके चलते लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा था।

गत वर्ष के सुधार कार्य

गत तीन वर्ष में भी सुधार कार्य कराए

विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 156.79 करोड़ रुपये से 1805 कार्य स्वीकृत हुए थे। इसमें कई उपकेंद्र और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई थी। वर्ष 2024-25 242.07 करोड़ से 1785 कार्य हुए थे। पार्ट बी में 58.83 करोड़ से 213 कराए गए थे। इस वित्त वर्ष 2026-27 में बिजनेस प्लान से 201 करोड़ से ज्यादा के कार्य जनपद में कराए जाएंगे।

विशेष योजना

औद्योगिक क्षेत्र और व्यावसायिक इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अलग से प्लान तैयार कराया जा रहा है। इसे मंजूर होते ही ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और नए उपकेंद्र बनाने का काम शुरू कराया जाएगा।

-नरेश भारती, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम जोन दो

सामान्य प्रश्न

गाजियाबाद में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कौन सा योजना तैयार किया जा रहा है?
गाजियाबाद में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए वर्ष 2026-27 का बिजनेस प्लान द्वितीय तैयार किया जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।