Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsElectrician Arrested for Molesting 9-Year-Old Girl in Indirapuram
बच्ची को फ्लैट में बंद अश्लील हरकत की

बच्ची को फ्लैट में बंद अश्लील हरकत की

संक्षेप:

बगल के फ्लैट में आए इलेक्ट्रीशियन ने वारदात की शिकायत के बाद आरोपी की तलाश

Wed, 12 Nov 2025 07:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची को घर में बंद कर इलेक्ट्रीशियन द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के अनुसार वह अपनी दो बेटियों के साथ रहती हैं। बड़ी बेटी 19 वर्ष की और छोटी बेटी नौ वर्ष की है। उनके पति अलग रहते हैं। 11 नवंबर को वह नौकरी पर चली गई थी और बड़ी बेटी को किसी काम से स्कूल जाना पड़ा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घर पर उनकी नौ वर्षीय बेटी अकेली थी। उनके पड़ोस वाले फ्लैट में मरम्मत का काम चल रहा है। दोपहर में वहां काम करने वाले इलेक्ट्रीशियन मुन्नालाल ने उनके फ्लैट का दरवाजा खटखटाया और बेटी से पानी मांगा। बेटी फ्लैट का दरवाजा खोलकर पानी लेने चली गई और मुन्नालाल फ्लैट में घुस आया। जब बेटी पानी लेकर वापस आई तो उसने फ्लैट का दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत की और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उनकी बेटी किसी तरह से मुन्नालाल के चंगुल से छूटकर भाग निकली और पास में रहने वाले एक अंकल को घटना की जानकारी दी। इस दौरान मुन्नालाल मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर वह भी घर पर पहुंच गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आऱोपी की तलाश की जा रही है।