
महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
लोनी के नोली रेलवे स्टेशन पर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने शुक्रवार दोपहर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला हरिद्वार से दिल्ली जा रही ट्रेन के सामने आई। जीआरपी कर्मियों ने उसे अस्पताल...
लोनी। नोली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उसकी चुनाव के प्रयास में जुटी है। नोली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे 65 वर्षीय महिला हरिद्वार से दिल्ली जा रही ट्रेन के सामने कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जीआरपी कर्मी घायल महिला को संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला काफी देर से स्टेशन के आसपास घूम रही थी। शव मोर्चरी में रखवाकर महिला की पहचान के प्रयास कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


