Ghaziabad News: घर में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादGhaziabad News: अंकुर विहार थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश का शव घर पर मिला। वह अकेले रहते थे और प्राइवेट फैक्ट्री में गार्ड का कार्य करते थे। पड़ोसियों ने उनकी देखभाल की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई हो सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में घर पर 75 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश का शव पड़ा मिला। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मृतक अकेला रहता था और प्राइवेट फैक्टरी में गार्ड का कार्य करता था। पड़ोस में रहने वाले लोग उसकी देखभाल करते थे। हृदय गति रुकने से मौत की आशंका है। मृतक की पत्नी की मृत्यु कुछ समय पूर्व हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


