Ghaziabad News: बुढ़ापे में अपनों का साथ छूटा तो आश्रम बना जिंदगी का ठिकाना

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद के दुहाई स्थित सरकारी वृद्धाश्रम में करीब 100 बुजुर्ग रहते हैं। इनमें से कई बुजुर्ग बेटे और बहू के अत्याचार से परेशान होकर यहां आए हैं। आश्रम में रहने वाले इन बुजुर्गों की दर्द भरी कहानियां रिश्तों की सच्चाई को उजागर करती हैं। कवि प्रमोद कुमार लट्ठ अपनी कविताओं के माध्यम से इनका हौसला बढ़ाते हैं।

Ghaziabad News: बुढ़ापे में अपनों का साथ छूटा तो आश्रम बना जिंदगी का ठिकाना

Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। कहते हैं मां-बाप बच्चों के लिए पूरी जिंदगी कुर्बान कर देते हैं, लेकिन जब बुढ़ापे में उन्हें सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब कई बार अपने ही साथ छोड़ देते हैं। दुहाई स्थित सरकारी वृद्धाश्रम में करीब 100 बुजुर्ग अपना जीवन काट रहे हैं। जिनकी दर्द भरी कहानियां रिश्तों की हकीकत बयां करती हैं। दुहाई में सरकारी स्तर पर वृद्धाश्रम का संचालन होता है। यहां करीब 100 बुजुर्ग रह रहे हैं। कोई बेटे की बेवफाई का शिकार होकर आया है, तो कोई बहू के अत्याचार से तंग आकर. शुरुआती दिनों में हर बुजुर्ग यहां खुद को अकेला महसूस करता है, लेकिन धीरे-धीरे यही आश्रम उनका दूसरा घर बन जाता है। यहां रहने वाले बुजुर्ग एक-दूसरे का सहारा बनते हैं और अपने गम भुलाने की कोशिश करते हैं। आश्रम में बुजुर्गों को रहने, खाने से लेकर सभी सुविधाएं तो समय से मुहैया होती लेकिन उनके मन में एक टीस हमेशा अपनों से बिछड़ने की बनी रहती है। आश्रम में इन बुजुर्गों की कहानी सुनकर आंखें नम हो जाती हैं। पेश हैं ऐसी ही कुछ कहानियां

बेटे व बेटियों के संपन्न होने के बाद भी आश्रम में रहने को मजबूर

आश्रम में रहने वाले ज्यादातर बुजुर्गों के बेटे-बेटियां अच्छी नौकरियों पर हैं, संपन्न परिवारों से हैं, लेकिन फिर भी उनके माता-पिता आश्रम में रहने को मजबूर हैं। 75 वर्षीय शांति देवी (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उन्होंने अपने इकलौते बेटे को जेल से बाहर निकालने के लिए अपनी जमा पूंजी लगा दी। बाहर आने के कुछ दिन बाद ही बेटे ने अपने बच्चों को मिलने के बाद अपनी मां से पीछा छुटा लिया, तब से वह यहीं रह रही है।

बेटे ने सारी संपत्ति अपने नाम कराकर बेसहारा छोड़ा

ऐसी ही एक और कहानी नोएडा के रहने वाले 82 वर्षीय विजय अरोड़ा की है। उन्होंने बताया कि बेटे ने धोखे से उनकी सारी संपत्ति अपने नाम करा ली और फिर घर से निकाल दिया। बेटा आज करोड़ों की संपत्ति का मालिक है और पिता वृद्धाश्रम में अपने दिन काट रहें हैं। वह करीब एक वर्ष से आश्रम में रह रहें हैं। विजय अरोड़ा कहते हैं कि अब अदालत के चक्कर लगाने की हिम्मत नहीं है, इसलिए यहीं रहकर जीवन बिताना ही नियति मान ली है।

मां ने बेटे को किडनी दी, पुत्रवधू ने घर से निकाला

एक बुजुर्ग महिला की कहानी तो और भी रुला देने वाली है। उसने अपने बेटे की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी दे दी। बेटा पुलिस में था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यू हो गई। जिसके बाद उसकी नौकरी उसकी पत्नि को मिल गई। लेकिन कुछ दिनों बाद पुत्रवधू को सास का घर में रहना अखरने लगा। रोज-रोज के तानों और झगड़ों से तंग आकर महिला ने आश्रम आ गई।

कवि प्रमोद कुमार लट्ठ की कविताएं दे रही हौसला

आश्रम में बुजुर्गों के जीवन में थोड़ी खुशी लाने का काम कर रहे हैं कवि प्रमोद कुमार लट्ठ। मुरादनगर निवासी प्रमोद अपने घर में ग्रह कलह के चलते आए हैं। प्रमोद कहते हैं कि कविताएं मेरा शोक हैं और कृषि मेरा काम। उनकी हास्य कविताएं आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को हौसंला देती हैं। उनकी कविताएं बुजुर्गों को अपने अतीत से बाहर निकालकर वर्तमान में जीना सिखाती हैं। आश्रम की प्रबंधक इंदु कुलश्रैष्ठ ने बताया कि कवि सम्मेलन के जरिए बुजुर्गों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने की कोशिश की जाती है, ताकि वे अकेलापन महसूस न करें।

सामान्य प्रश्न

✦ज्यादातर बुजुर्ग आश्रम में क्यों रहते हैं?−
ज्यादातर बुजुर्गों के बेटे-बेटियां अच्छी नौकरियों पर हैं, संपन्न परिवारों से हैं, लेकिन फिर भी उनके माता-पिता आश्रम में रहने को मजबूर हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: बुढ़ापे में अपनों का साथ छूटा तो आश्रम बना जिंदगी का ठिकाना