नमाज अदा कर अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी
- शहर की मस्जिद और ईदगाहों में लोगों ने नमाज अदा की -

गाजियाबाद, वंदना। शहर में ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाया गया। सभी मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों ने नमाज अदा करके देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। कुर्बानी देने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे。
ईद की नमाज
सुबह से ही शहर की प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मस्जिदों और ईदगाहों में दो पालियों में नमाज अदा की गई। शहर ईदगाह, कैला भटटा सुन्नी मोहम्मदी मस्जिद, अमन कालोनी मस्जिद, सेक्टर 23 जामा मस्जिद, विजयनगर की मदरसा फरीदिया आदि में दो पालियों में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। सुबह 6:30 बजे से आठ बजे तक नमाज अदा की गई। शासन की गाइडलाइन के अनुसार नमाजियों ने मस्जिदों और ईदगाहों के अंदर ही नमाज अदा की। इस अवसर पर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सतर्कता बरती गई।
धर्मगुरुओं का संदेश
मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सभी को ईद की मुबारकबाद देकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। शहर काजी मशरूर अब्बासी और शहर इमाम जमीर बेग ने नमाज अदा करा कर सभी के लिए अमन और खुशहाली की दुआ की।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


