Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsEducational Reforms in Ghaziabad New Schools and Colleges Established
 गाजियाबाद स्थापना दिवस/शिक्षा जिले में बीते वर्ष के मुकाबले बेहतर हुईं शिक्षा सुविधाएं

गाजियाबाद स्थापना दिवस/शिक्षा जिले में बीते वर्ष के मुकाबले बेहतर हुईं शिक्षा सुविधाएं

संक्षेप:

- कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में आठवीं से बढ़कर 12वीं तक शुरू हुई पढ़ाई- दो नए निजी विश्वविद्यालयों के साथ मोदीनगर में सरकारी डिग्री कॉलेज की मिली सौगात- कायाकल्प से सरकारी स्कूलों में हुए सुधार...

Nov 13, 2025 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

- कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में आठवीं से बढ़कर 12वीं तक शुरू हुई पढ़ाई - दो नए निजी विश्वविद्यालयों के साथ मोदीनगर में सरकारी डिग्री कॉलेज की मिली सौगात - कायाकल्प से सरकारी स्कूलों में हुए सुधार कार्य, दो नए स्कूलों के निर्माण को मंजूरी - अगले वर्ष तक 500 से अधिक नामांकन वाले स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी - जर्जर स्कूलों को मजबूती देने के साथ पीएम श्री स्कूलों में भी होंगे निर्माण कार्य गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले की शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार जारी है। विभिन्न योजनाओं के तहत स्कूल से लेकर कॉलेजों तक में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में जहां 12वीं तक पढ़ाई शुरू हुई है। वहीं, मोदीनगर में एक सरकारी डिग्री कॉलेज के बनने से वंचित वर्ग के छात्रों को सौगात मिली है। जिले में बेसिक से लेकर उच्च स्तर की शिक्षा सुविधाएं विकसित हुई हैं। कायाकल्प के तहत जिले के बेसिक स्कूलों में सुधार हुआ है। वहीं, अगले वर्ष तक 500 से अधिक नामांकन वाले स्कूलों में स्टाफ रूम, मल्टीपर्पज हॉल, क्लब रूम, कैंटीन शेड, कंप्यूटर लैब आदि सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। माध्यमिक स्कूलों में भी लगातार साइंस और कंप्यूटर लैब बनाई जा रही हैं। सरकारी स्कूलों में तकनीक और नवाचार को ध्यान में रख स्मार्ट क्लास पर खासा जोर है। 200 से अधिक सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित हो रही हैं और अगले दो-तीन सालों में सभी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड लगाने की योजना है। उच्चीकृत होने के बाद जिले के चारों कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 12वीं तक दाखिले शुरू हुए हैं। अगले साल जर्जर स्कूलों को मजबूती देने के साथ पीएम श्री के तहत चयनित स्कूलों में भी निर्माण कार्य होंगे। मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के तहत 50 करोड़ से बनने वाले जिले में दो नए हाईटेक सुविधाओं वाले स्कूलों के निर्माण को मंजूरी मिली है। एक का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत 12वीं तक के एक स्कूल का अगले दो वर्ष में निर्माण होगा। इसके अलावा उच्च शिक्षा की बात करें तो बीते दो वर्षों में एकेजी, सुंदरदीप और एचआरआईटी को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला है, जबकि क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, एसआरएम आदि पहले से ही हैं। सरकारी स्तर पर मोदीनगर में सीसीएसयू से संबंधित एक नया सरकारी कॉलेज की सौगात भी जिले को इसी वर्ष मिली है, जिसमें दाखिले भी शुरू हो गए हैं। -- गुलशन भारती