ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद किसान ट्रैक्टर यात्रा के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा रहा जाम

किसान ट्रैक्टर यात्रा के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा रहा जाम

मोदीनगर। संवाददाता भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर से दिल्ली...

किसान ट्रैक्टर यात्रा के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा रहा जाम
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSun, 25 Jul 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मोदीनगर। संवाददाता

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर से दिल्ली बॉर्डर जा रही ट्रैक्टर यात्रा के चलते रविवार को दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगा रहा। जाम के कारण मेरठ से गाजियाबाद की ओर जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोदीनगर व मुरादनगर में पांच स्थानों पर किसानों का स्वागत किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व गौरव टिकैत के साथ रविवार को 100 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली में सैकड़ों किसान मुजफ्फरनगर से दिल्ली बॉर्डर के लिए निकले। एक साथ चले 100 से अधिक ट्रैक्टर के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर रविवार सुबह जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर साढे बारह बजे के आसपास ट्रैक्टर यात्रा मोदीनगर व मुरादनगर से निकल गई। जाम के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। वाहनों की लाइन लगने के कारण मेरठ से गाजियाबाद की और जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोदीनगर राज चौपले पर वरिष्ठ नेता सतेन्द्र त्यागी ने अपने समर्थकों के साथ किसानों का स्वागत किया। इसके अलावा दुहाई में किसानों ने यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर टीनू चौधरी ,भोपाल सिंह ,बह्रमपाल सिंह ,सचिन ,संजीव चौधरी सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें