ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के कारण लगा जाम

मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के कारण लगा जाम

गाजियाबाद। संवाददाता। नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के कारण से गुरूवार को जीटी रोड पर भयंकर जाम लग गया। लालकुआं की ओर से आने वाले वाहन दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। वहीं मेरठ तिराहा और...

मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के कारण 
लगा जाम
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादThu, 01 Nov 2018 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

आफत

-जीटी रोड पर घंटाघर से मेरठ तिराहे तक दो जाम में फंसे रहे लोग

-मेरठ तिराहा व हापुड़ तिराहा पर यातायात पूरे दिन रहा प्रभावित

गाजियाबाद। संवाददाता

नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के कारण से गुरुवार को जीटी रोड पर भयंकर जाम लग गया। लालकुआं की ओर से आने वाले वाहन दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। वहीं मेरठ तिराहा और हापुड़ तिराहा पर पूरे दिन यातायात प्रभावित रहा।

जीटी रोड पर का नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन में निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें गुरुवार सुबह क्रेन की सहायता से पीलर लगाए जा रहे थे। बीच रास्ते में क्रेन खड़े होने से घंटाघर से लेकर हिंडन पुल तक काफी तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। वहीं ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर भी वाहनों की कतारें लगी रहीं। फ्लाईओवर पर घंटाघर से हापुड़ तिराहे की ओर आने वाले वाहन फंसे हुए थे। इस कारण विपरीत दिशा से आने वाले वाहन भी जाम में फंस गए।

जीटी रोड पर सुबह दस बजे से 12 बजे तक यातायात कापुी प्रभावित रहा। जाम के कारण सुबह के वक्त दफ्तर, कॉलेज व अन्य काम से जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटाघर पर दोनों दिशाओं से आने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। जीटी रोड पर जाम लगने से मेरठ तिराहा, हापुड़ तिराहा, दिल्ली गेट व गौशाल में पूरे दिन यातायात प्रभावित रहा। हालांकि दोपहर बाद यातायात में राहत हो गई थी।

आंतरिक मार्गों का लिया सहारा

जीटी रोड पर जाम लगा होने के कारण लोगों ने दिल्ली गेट, मेरठ तिराहा, पटेल नगर मार्ग, जस्सीपुरा, हापुड़ तिराहा व हिंडन विहार से होकर गए। इससे आंतरिक मार्गों पर भी पूरे दिन वाहन रेंगते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें