गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

Feb 14, 2026 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

कौशांबी थाना पुलिस ने शनिवार को चार किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई कर रहा था। पुलिस उसके साथी श्रवण की तलाश कर रही है, जिसने तस्करी के लिए उसे काम पर रखा था।

गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

ट्रांस हिंडन। कौशांबी थाना पुलिस ने शनिवार को चार किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करता था। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कौशांबी थाना पुलिस शुक्रवार दोपहर आनंद विहार बस अड्डा के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गोलू तिवारी को चार किलो गांजा के साथ पकड़ा। पूछताछ में गोलू ने बताया कि वह बस अड्डे पर ट्रैवल एजेंट का काम करता था। कुछ समय पहले उसे श्रवण नाम का व्यक्ति मिला था, जिसने गांजा तस्करी के लिए कहा।

श्रवण ने ही उसे छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर यहां सप्लाई करने का काम सौंपा था। वह सात फरवरी को ट्रेन से छत्तीसगढ़ गया था और अब गांजा लेकर लौट रहा था। उसे गाजियाबाद में किसी को इसकी डिलीवरी देनी थी। पुलिस श्रवण की तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।