Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsDr Meenakshi Bharala Urges No Negligence in Women s Issues During Inspection in Ghaziabad

महिलाओं के मामलों में लापरवाही न बरती जाय: डॉ.मीनाक्षी भराला

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने गाजियाबाद में महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, वन स्टॉप सेंटर और महिला थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादTue, 24 Dec 2024 07:38 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं के मामलों में लापरवाही न बरती जाय: डॉ.मीनाक्षी भराला

महिलाओं के मामलों में लापरवाही न बरती जाय: डॉ.मीनाक्षी भराला -आंगनबाड़ी केंद्र और वन स्टॉप सेन्टर का किया निरीक्षण गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.मीनाक्षी भराला ने कहा कि महिलाओं के मामलों में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाय। उनकी समस्याओं की जल्द सुनवाई हो और सरकारी की ओर से दी जानी वाली सुविधाओं की भी जानकारी होनी चाहिए।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.मीनाक्षी भराला ने गाजियाबाद में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाडी से लेकर महिला थाना, कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया और दोपहर बाद महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की। सबसे पहले वह भोजपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंची। जहां उन्होंने केन्द्र में आने वाले बच्चों, गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पुष्टाहार, टीकाकरण आदि की जानकारी ली। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। इसके बाद उन्होंने संजय नगर स्थित वन स्टॉप सेन्टर की गतिविधियों का जायजा लिया। सेन्टर में आने वाले मामलों, उनके निस्तारण से लेकर सूचना मिलने पर टीम का रिस्पांस टाइम से लेकर काउंसिलिंग की जानकारी ली। इसके बाद वह लोहिया नगर स्थित महिला थाने पहुंची और वहां भी उन्होंने महिलाओं से संबंधित मामलों की जानकारी ली। उसके बाद नेहरू नगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। हाल ही में यहां से चार बालिकाओं के लापता होने के मामले पर भी उन्होंने जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। भ्रमण कार्यक्रम के बाद उन्होंने विकास भवन सभागार में महिलाओं की समस्याएं सुनी। जिसमें अधिकांश शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं। इस दौरान एसीपी श्वेता यादव, एसीएमओ डा राकेश, जिला सूचना अधिकारी वाईपी सिंह, सतीश कुमार पाण्डे, मनोज कुमार पुष्कर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें