Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsDr Manish Mittal Joins Ghaziabad Hospital as Surgeon Eases Patient Load
संयुक्त अस्पताल में सर्जन ने ओपीडी में 60 मरीज का इलाज किया

संयुक्त अस्पताल में सर्जन ने ओपीडी में 60 मरीज का इलाज किया

संक्षेप:

डॉ. मनीष मित्तल ने गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल में सर्जन के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने 60 मरीजों का इलाज किया और 10 मरीजों को ऑपरेशन के लिए जांच कराने की सलाह दी। उनके आने से मरीजों को राहत मिली है और अब उन्हें ऑपरेशन के लिए अन्य अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।

Jan 13, 2026 08:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

- डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से तबादला होकर आए हैं सर्जन गाजियाबाद, संवाददादा। संयुक्त जिला अस्पताल में पिछले डेढ़ साल से खाली चल रहे सर्जन के पद पर आए डा. मनीष मित्तल ने मंगलवार को 60 मरीजों का इलाज किया और 10 मरीजों को ऑपरेशन के लिए जांच कराने की सलाह दी। सर्जन के आने से मरीजों को काफी राहत मिली हैं। इससे पहले सीएमएस ही प्रशासनिक कार्यों से समय निकालकर उपचार कर रहे थे। संजयनगर के संयुक्त अस्पताल में अभी तक हर्निया, पित्त की थैली में पथरी, एपेंडिस आदि आपरेशन के लिए एमएमजी अस्पताल भागना पड़ता था। लेकिन अब मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभी तक सीएमएस डा. संजय गुप्ता ही मरीजों को ऑपरेशन की सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन प्रशासनिक व्यस्तता की वजह से वह ओपीडी में मरीजों को समय नहीं दे पाते। केवल अपने सीएमएस कार्यालय में ही कुछ मरीजों को देख पाते हैं। एक महीने पहले डासना सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) से सर्जन डॉ मनीष मित्तल को संजयनगर भेजा गया था। शुक्रवार को उन्होंने नई तैनाती पर कार्यभार संभाला। उनकी आने से अब मरीजों को ऑपरेशन के लिए लंबी तारीख नहीं मिलेगी। वर्जन--- सर्जन के रूप में डा. मनीष ने ओपीडी में काम शुरू कर दिया है। इससे अब अस्पताल में सर्जरी का कार्य सुचारू हो सकेगा। - डॉ संजय गुप्ता, सीएमएस, संयुक्त अस्पतालप्रदीप वर्मा