ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद डॉ. अरुण त्यागी को मिला एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया

डॉ. अरुण त्यागी को मिला एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया

मोदीनगर। संवाददातामोदीनगर निवासी शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ. अरुण त्यागी को महर्षि विश्वविद्यालय नोएड़ा द्वारा एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया...

डॉ. अरुण त्यागी को मिला एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादWed, 24 Nov 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मोदीनगर। मोदीनगर निवासी शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ. अरुण त्यागी को महर्षि विश्वविद्यालय नोएडा द्वारा एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव सारा निवासी डॉ. अरुण त्यागी छाया पब्लिक स्कूल के उपाध्यक्ष हैं। वह काफी समय से गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास करते आ रहे हैं। उन्होंने शारीरिक शिक्षा पर दो दर्जन से अधिक किताबें भी लिखी हंै। बुधवार को गाजियाबाद के कौशांबी में आयोजित एक कार्यक्रम में महर्षि विश्वविद्यालय के कुलपति व सीबीएसई के संयुक्त निदेशक ने अरुण त्यागी को अवार्ड दिया। अवार्ड मिलने पर विधायक मंजू सिवॉच ,भाजपा नेता सतेन्द्र त्यागी ,नीरज त्यागी,नितिन त्यागी,दिनेश सिंघल,पूर्व विधायक सुदेश शर्मा,रामआसरे शर्मा ,पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ,विवेक त्यागी ,रुद्वप्रताप सिंह त्यागी आदि ने अरुण त्यागी को बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें