Ghaziabad News: कार से कुचलकर कुत्ते की मौत, चालक पर मुकदमा
Ghaziabad News: गाजियाबाद के ऑफिसर सिटी-दो सोसाइटी में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने कार से कुत्ते को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पशुप्रेमियों की संगठन 'पीपुल फॉर एनिमल्स' की जिलाध्यक्ष सुरभी रावत ने मामले की शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ 12 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी-दो सोसाइटी में शुक्रवार रात कार से कुचलकर कुत्ते की मौत हो गई। पीपुल फॉर एनिमल्स की जिलाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीएफए की जिलाध्यक्ष सुरभी रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात ऑफिसर सिटी-दो सोसाइटी में एक व्यक्ति ने कार से सोसाइटी के एक कुत्ते को कुचल दिया। कार के नीचे आने से कुत्ते की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं और फिर थाने पहुंचकर शिकायत दी। सुरभी रावत ने पुलिस से अज्ञात कार और उसके चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शिकायत के आधार पर 12 सितंबर को नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


