विद्यार्थियों ने योग की कठिन मुद्राओं का प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई
गाजियाबाद के शिलर इंस्टिट्यूट में दो दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने योग की कठिन मुद्राओं का प्रदर्शन किया। विजेताओं को राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया और उन्हें पदक तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर स्थित शिलर इंस्टिट्यूट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिलर इंस्टिट्यूट सोसाइटी की सचिव निधि गुप्ता, जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश सिंह, सचिव सर्वेश उपाध्याय तथा सुरेंद्र कुमार चौहान ने किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक रहे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने योग की कठिन मुद्राओं का प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया।
अंत में विजेताओं को पदक तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


