Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsDistrict Level Hockey Trials Held for Senior Girls in Ghaziabad
हॉकी के ट्रायल में 13 लड़कियों का चयन

हॉकी के ट्रायल में 13 लड़कियों का चयन

संक्षेप: गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में सीनियर लड़कियों का जिला स्तरीय हॉकी ट्रायल आयोजित किया गया। 20 से अधिक लड़कियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 13 को मंडल ट्रायल के लिए चुना गया। प्रदेश स्तरीय...

Thu, 4 Sep 2025 08:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम में गुरुवार को सीनियर लड़कियों का हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित हुआ। इसमें 20 से अधिक लड़कियों ने मैदान पर काबिलियत दिखाई। इनमें से 13 का चयन मंडल ट्रायल के लिए किया गया। हॉकी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आठ से 13 सितंबर तक अयोध्या में आयोजित होनी है। इसमें मेरठ मंडल की टीम को भाग लेना है। जिला खेल क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि इसके लिए गुरुवार को महामाया स्टेडियम में हॉकी में सीनियर लड़कियों का जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। जिला स्तरीय ट्रायल में 20 से अधिक लड़कियों ने दम दिखाया। इनमें से 13 का चयन मंडल ट्रायल के लिए हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये अब मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल ट्रायल में दावेदारी पेश करेंगी। जिला स्तरीय ट्रायल में चयन होने वाली लड़कियों में सोनम,पूजा, दृष्टि, निधि, ज्योति, साक्षी,भूमिका, निकिता, सौम्या, सिद्धि, माही, रितु और कोमल शामिल हैं।