Ghaziabad News: सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स 13 अगस्त को होंगे
Ghaziabad News: गाजियाबाद में महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13 अगस्त को जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स होंगे। इसमें टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी और अन्य खेलों के ट्रायल्स होंगे। खिलाड़ियों का चयन फिजिकल टेस्ट पर आधारित होगा और केवल सरकारी कर्मचारी भाग ले सकते हैं।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13 अगस्त को जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। इसमें टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पॉवरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन के ट्रायल्स कराए जाएंगे। ट्रायल्स के आधार पर खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि निर्धारित खेलों में चयन फिजिकल टेस्ट के आधार पर आयोजित होंगे। इसमें प्रतिभागी को कम से कम 14 अंक प्राप्त करने अनिवार्य होंगे। 14 अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही स्किल टेस्ट देने के पात्र होंगे।
उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को दोपहर तीन बजे से ट्रायल शुरू होंगे। इसमें केवल पूर्ण सरकारी कर्मचारी और अधिकारी ही भाग ले सकते हैं।


