आयुषमान योजना के कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी : जिलाधिकारी

Feb 28, 2026 06:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने आयुषमान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी लाभार्थियों के कार्ड 31 मार्च तक बनाने का लक्ष्य रखा और सभी अस्पतालों में ओपीडी बढ़ाने के निर्देश दिए।

आयुषमान योजना के कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी : जिलाधिकारी

गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने आयुषमान कार्ड बनाने के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने आयुषमान भारत योजना में लक्ष्य के सापेक्ष सभी लाभार्थियों के 31 मार्च तक कार्ड बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिन लोगों के कार्ड नहीं बने है उनको लेकर अधिकारियों को राशन डीलरों से समन्वय करते हुए लाभार्थियों का कार्ड बनाने के लिए कहा। डीएम ने सभी अस्पतालों में ओपीडी को बढ़ाने के निर्देश साथ ही कम सर्जरी करने वाले विशेषज्ञों को नोटिस जारी करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्दशित किया।

वहीं पर जिले के सभी आयुषमान आरोग्य मंदिरों के प्रतिमाह न्यूनतम दो बार जनपद स्तरीय अधिकारियों के द्वारा औचक निरीक्षण करने व आरोग्य मंदिरों को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिन केन्द्रों पर सीएचओ की तैनाती नहीं है वहां एएनएम के द्वारा नियमित कार्य किये जाने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में आशा के रिक्त पदों पर चयन करने के निर्देश दिए व अब तक शून्य प्रसव कराने वाली एवं प्रतिमाह औसत चार हजार रुपये से कम प्रोत्साहन राशि पाने वाली आशाओं को चिन्हित कर उन्हें पुन प्रशिक्षण देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग ,शिक्षा विभाग,बाल विकास एवं पुष्टाहार,पंचायती राज विभाग आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।