Ghaziabad News: अंडर-11 एकल वर्ग में शांभवी ने पहला स्थान पाया
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-11 वर्ग के बालक और बालिकाओं के मुकाबले खेले गए। शांभवी ने बालिका एकल में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता 31 अगस्त तक चलेगी और इसके माध्यम से यूपी स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में चल रही जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को अंडर-11 आयुवर्ग में बालक और बालिकाओं के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गाजियाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अंडर-11 बालिका एकल वर्ग में शांभवी ने पहला, दृष्टि भार्गव ने दूसरा, अदीशा रावल ने तीसरा और नव्या गुप्ता ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ बालक वर्ग के भी एकल वर्ग के मुकाबले खेले गए। देर रात तक मैच खेले गए। 31 अगस्त तक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के माध्यम से यूपी स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे।


