Ghaziabad News: सोसाइटी में दुर्गा पूजा पर विवाद

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

Ghaziabad News: गुरुग्राम की एस्टेयर गार्डन सोसाइटी में दुर्गा पूजा को लेकर विवाद बढ़ गया है। रखरखाव एजेंसी पर आरोप है कि उसने बाउंसरों के जरिए पूजा की तैयारियों में बाधा डालने की कोशिश की। पूजा एवं सांस्कृतिक समिति ने इस पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला निजी भूमि पर होने वाले धार्मिक आयोजन से जुड़ा है।

Ghaziabad News: सोसाइटी में दुर्गा पूजा पर विवाद

Ghaziabad News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-70ए स्थित एस्टेयर गार्डन सोसाइटी में दुर्गा पूजा को लेकर विवाद गहरा गया है। इस सोसाइटी की रखरखाव एजेंसी पर आरोप है कि उसने बाउंसरों की मदद से दुर्गा पूजा की तैयारियों में अड़चन डालने का प्रयास किया। इसको लेकर एस्टेयर गार्डन पूजा एवं सांस्कृतिक समिति ने पुलिस को शिकायत दी। वहीं, एस्टेयर गार्डन ओनर्स एसोसिएशन ने समिति सदस्यों पर सुरक्षा कर्मियों से कथित बदसलूखी करने और उन्हें धमकाने की घटना पर चिंता जताई। समिति प्रधान प्रीतम बसाक के मुताबिक 16 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा होनी है। खास बात यह है कि जिस जमीन पर पूजा होनी है, वह सोसाइटी की नहीं है।

यह एक व्यक्ति की निजी जमीन है, जिससे मंजूरी लेने के बाद जिला प्रशासन से पूजा करने की मंजूरी ली गई है। आरोप है कि रखरखाव एजेंसी ने बाउंसरों और कर्मियों ने दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटे कर्मचारियों को काम करने से रोका। टेंट लगाने नहीं दिया, जिसके चलते पुलिस की मदद ली गई। उन्होंने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आई, लेकिन उन्होंने सवाल किया कि जब सोसाइटी की जमीन के बाहर किसी निजी जमीन पर जिला प्रशासन से मंजूरी लेने के पश्चात धार्मिक व सामुदायिक आयोजन को रोका जा सकता है।वहीं, एस्टेयर गार्डन ओनर्स एसोसिएशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एस्टेयर गार्डन पूजा एवं सांस्कृतिक समिति के कुछ लोगों के व्यवहार पर चिंता जताई। इसके मुताबिक यह मुद्दा नवरात्रि के जश्न या धार्मिक गतिविधियों के बारे में नहीं है, बल्कि सही प्रक्रिया का पालन करने, निवासियों की चुनी हुई एसोसिएशन का सम्मान करने, जरूरी कानूनी मंजूरी लेने और यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि निवासियों, सुरक्षा कर्मियों और कम्युनिटी सुविधाओं को किसी टकराव या डराने-धमकाने का सामना नहीं करना पड़े। उनके मुताबिक एसोसिएशन का इस समिति से कोई लेना देना नहीं है। एसोसिएशन ने इस समिति से बातचीत के आधार पर नवरात्रि का जश्न मिलकर मनाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी तरफ से मना किया गया। उनके मुताबिक एसोसिएशन ने जिस प्लॉट की बेरीकेडिंग की हुई थी, उसे तोड़कर समिति के लोग अंदर घुस गए। जब परमीशन मांगी गई तो उन्होंने नहीं दिखाई। एसोसिएशन ने सुरक्षा कर्मियों के साथ कथित बदसलूखी और धमकाने की घटना पर चिंता जताई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: सोसाइटी में दुर्गा पूजा पर विवाद