ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद प्रसपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा

प्रसपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में दोनों संगठन की मासिक समीक्षा के साथ ही पार्टी से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा हुई।...

प्रसपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादFri, 11 Jan 2019 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में दोनों संगठन की मासिक समीक्षा के साथ ही पार्टी से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। बैठक की समीक्षा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता चक्रपाणि यादव एवं मंडल प्रभारी मरगूब त्यागी नेे की। बैठक में वरिष्ठ नेता नाहर सिंह यादव, वरिष्ठ नेता महबूब लारी, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, जिला लोहिया वाहिनी अध्यक्ष सुमित चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष निर्मला अधिकारी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष ईशान पुरी अपनेे प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित हुए।

जिलाध्यक्ष प्रताप चौधरी की अध्यक्षता में यह बैठक इंदरगढ़ी के एक बैंकट हॉल में हुई। चौधरी ने बताया कि समीक्षा बैठक में पार्टी द्वारा प्रस्तावित छह फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के मुद्दे पर भी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन प्रमुख महासचिव परवेज़ पाशा ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें