किशोरी से डिजिटल रेप कर अश्लील वीडियो बनाया

Feb 26, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के वेव सिटी थानाक्षेत्र में एक रिश्तेदार द्वारा 13 वर्षीय किशोरी के साथ डिजिटल रेप और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी सादिक ने पहले दोस्ती कर बच्ची का भरोसा जीता और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी से डिजिटल रेप कर अश्लील वीडियो बनाया

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वेव सिटी थानाक्षेत्र में रिश्तेदार द्वारा 13 वर्षीय किशोरी के साथ डिजिटल रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डासना के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया। उनकी बहन के दामाद का बेटा सादिक हापुड़ के पिपलैडा गांव में रहता है। रिश्तेदारी के चलते सादिक ने जान-पहचान बढ़ाकर उनकी 13 वर्षीय बेटी को अपने झांसे में ले लिया। आरोप है कि सादिक ने पहले दोस्ती की और भरोसा जीतकर उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

कुछ समय तक सादिक का व्यवहार सामान्य रहा, लेकिन बाद में उसने नाबालिग बेटी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि सादिक ने फोन और मैसेज के माध्यम से अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया, जिससे उनकी बेटी तनाव में आ गई। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।