भक्ति करने वालों के संकट दूर करते हैं भगवान : सुगम जी महाराज

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। नेहरूनगर सेकेंड सी स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के

भक्ति करने वालों के संकट दूर करते हैं भगवान : सुगम जी महाराज

गाजियाबाद, संजीव वर्मा। नेहरूनगर सेकेंड सी स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास सुगम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जो भक्त भगवान को अनन्य भाव से भजते हैं, भगवान स्वयं उनके योग-क्षेम का वहन करते हैं और हर संकट से उनकी रक्षा करते हैं। कथा के दौरान सुगम जी महाराज ने गोवर्धन पर्वत प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब इंद्र के क्रोधित होने पर ब्रज में घनघोर वर्षा हुई, तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर अपने भक्तों की रक्षा की। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से भगवान की भक्ति करने पर भगवान भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भगवान के प्रति अनन्य प्रेम और भक्ति भाव रखने का आह्वान किया, जिससे जीवन सुखमय और मंगलमय बन सके। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष केके भटनागर, बीके गर्ग, सतबीर त्यागी, प्रमोद कुमार गर्ग,अंजू रानी गर्ग,नितिन गर्ग,पूनम गर्ग, मेहुल गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।