गेंहू और ईंख की फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान
मुरादनगर, संवाददाता। गंगनहर पटरी मार्ग स्थित गांव पैंगा में किसान राजवीर सिंह के गेंहू और

मुरादनगर, अमन वत्स। गंगनहर पटरी मार्ग स्थित गांव पैंगा में किसान राजवीर सिंह के गेंहू और ईंख के खेत में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग के कारण किसान को लाखों रूपये का नुकसान हुआ। निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित गांव पैंगा निवासी राजवीर सिंह किसान है। गंगनहर पटरी किनारे उनके खेत है। उन्होंने बताया कि लगभग 25 बीघा गेंहू और इतनी ही ईंख की फसल है। राजवीर के अनुसार गेंहू की फसल पककर तैयार है। वह गेंहू कटाई की तैयारी में लगे थे। सोमवार दोपहर अचानक गंगनहर पटरी किनारे खड़ी झाड़ियों से धुंआ उठने लगा।
देखते ही देखते आग फैल गई और आग ने किसान राजवीर की गेंहू व ईख की फसल को चपेट में ले लिया। लोगों ने आग की सूचना किसान राजवीर सिंह को दी। किसान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग बढ़ती गई। देखते ही देखते लगभग 25 बीघा गेंहू की पकी फसल जलकर नष्ट हो गई। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने झाड़ियों में धधक रही आग को काबू किया। एफएसओ अमित कुमार ने बताया कि आग के कारण कोई जनहानि हुई। आशंका जताई गई कि धुम्रपान के कारण झाड़ियों में आग लगी, जो बाद में खेत तक पहुंच गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


