
छह कालोनियां डेंगू के लिहाज से अति संवेदनशील बनी
संक्षेप: डेंगू का डंक - पिछले 11 दिनों में जिले में डेंगू के 40 मरीज सामने आए- इन कॉलोनियों से 24 डेंग केस मिले, 307 पर पहुंच आंकड़ागाजियाबाद, संवाददाता। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है।...
डेंगू का डंक - पिछले 11 दिनों में जिले में डेंगू के 40 मरीज सामने आए - इन कॉलोनियों से 24 डेंग केस मिले, 307 पर पहुंच आंकड़ा गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 11 दिनों में डेंगू के 40 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से 24 केस छह कॉलोनियों से मिले हैं। इसके कारण यह कॉलोनियां डेंगू के लिहाज से अति संवेदनशील मानी जा रही हैं। फिलहाल डेंगू के 307 मामले मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार नवंबर में अब तक 307 मरीजों का आंकड़ा पार हो चुका है।

एक नवंबर से 11 नवंबर तक लगातार दो से छह केस सामने आए हैं। अधिकतर मरीज घनी आबादी वाले इलाकों से हैं। इनमें कई महिला, बुजुर्ग और किशोर भी शामिल हैं। पिछले 11 दिनों में डेंगू के 40 मरीजों मिले हैं। इनमें कैला भट्टा से चार, वसुंधरा से तीन, संजय नगर से चार, विजयनगर से छह, क्रॉसिंग रिपब्लिक में दो, घूकना में तीन, डासना में तीन को मिलाकर कुल 24 मामले सामने आए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्र ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों में विशेष टीमें लगाई हैं ताकि लार्वा जांच और सफाई अभियान प्रभावी तरीके से चल सके। इन क्षेत्रों में फॉगिंग, एंटी लार्वा स्प्रे और घर-घर सर्वे का काम तेज किया गया है। लोगों को पानी जमा न होने देने और पूरी बाजू के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। प्रदीप वर्मा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




