दिल्ली पुलिस के सिपाही ने छीने महिला के कुंडल, दबोचा

Dec 16, 2025 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने शालीमार गार्डन में एक महिला के कुंडल छीन लिए। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी नशे में था और उसने कहा कि वह पेशेवर लुटेरा नहीं है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने छीने महिला के कुंडल, दबोचा

ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने महिला के कुडंल छीन लिए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। सोमवार देर रात आरोपी ने नशे में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 में रहने वाली रंजना भट्ट सोमवार देर रात खरीददारी के बाद घर लौट रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे एक बदमाश पैदल उनके पास से गुजरा और उनके कुंडल छीनकर भागने लगा। कुंडल छीनने के चलते महिला के कान चोटिल हो गए। बावजूद इसके वह शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ने लगीं।

आगे एक व्यक्ति ने कुंडल छीनकर भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया। पकड़ते ही आरोपी गिर पड़ा, जिसके बाद पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। यहां महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के भजनपुरा निवासी सौरभ चौधरी के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है और दिल्ली में सब कंट्रोल रूम हैदरपुर में तैनात है। आरोपी ने बताया कि उसके पिता रविंद्र कुमार चौधरी दिल्ली पुलिस में थे। उनकी मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे में सौरभ को सिपाही की नौकरी मिली थी। नशे में की वारदात आरोपी ने बताया कि वह पेशेवर लुटेरा नहीं है। शराब के नशे में होने के कारण वारदात को अंजाम दिया है। उसने बताया कि एक साल पहले पत्नी से तलाक हुआ था। इसके बाद से ही वह अकेला है। इसी करण शराब पीने लगा। सोमवार रात शालीमार गार्डन में शराब पीकर पैदल ही जा रहा था। इसी समय महिला दिख गई। नशे में सही-गलत नहीं सोच पाया और कुंडल छीनकर भागने लगा। एसीपी का कहना है कि आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाल रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को सूचना दे दी है। उसकी एक रिपोर्ट बनाकर दिल्ली पुलिस को भेजी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsDelhi Policeman Arrested for Snatching Earrings from Woman in Shalimar Garden
;;;