हादसाः कार के ब्रेक लगाने से बाइक सवार हेड कांस्टेबल घायल
ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 9 पर तेज रफ्तार कार के

ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। खोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 9 पर तेज रफ्तार कार के अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल घायल हो गए। वह बाइक पर सवार थे। उनकी एक अंगुली कट गई और दूसरी में फ्रैक्चर हुआ है। इंदिरापुरम निवासी मनीष राणा दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि छह अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से ड्यूटी के लिए दिल्ली जा रहे थे। एनएच 9 पर दिल्ली में प्रवेश से पहले एक स्विफ्ट डिजायर कार ने अचानक बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी बाइक कार से टकरा गई।
घायल अवस्था में उन्हें वैशाली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनकी एक अंगुली कट गई है और दूसरी में फ्रैक्चर हुआ है। शरीर के बाकी हिस्सों पर भी चोट आई है। इलाज के बाद उन्होंने सोमवार को शिकायत दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


