Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsDelhi Blue Cricket Club Triumphs in Ratan Singh Boss Memorial Tournament
दिल्ली ब्लू क्रिकेट क्लब ने 109 रन से मैच जीता

दिल्ली ब्लू क्रिकेट क्लब ने 109 रन से मैच जीता

संक्षेप:

- मोहन मिकिंस मैदान में हुआ रतन सिंह बॉस मेमोरियल टूर्नामेंट गाजियाबाद, संवाददाता। मोहन

Feb 09, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

- मोहन मिकिंस मैदान में हुआ रतन सिंह बॉस मेमोरियल टूर्नामेंट गाजियाबाद, संवाददाता। मोहन मीकिंग मैदान में सोमवार को रतन सिंह बॉस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच खेला गया। दिल्ली ब्लू क्रिकेट क्लब और एसआरके टेक्नोलॉजी के बीच मुकाबला हुआ जिसमें दिल्ली ब्लू क्लब ने 109 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ब्लू क्लब की टीम ने 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। सलील ने 82, वैभव सूद ने 73 और शौर्य ने 23 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से अविनाश और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए एसआरके टेक्नोलॉजी की टीम 20.5 ओवर में 109 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हितेश ने सबसे अधिक 27 रन बना। दिल्ली ब्लू से गेंदबाजी में दिगवेश ने चार और वैभव सूद ने तीन विकेट लिए। वैभव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।