डेबिट कार्ड बदल खाते से चार लाख निकाले
-मदद के बहाने अज्ञात युवक ने बदल डाला डेबिट कार्ड -केस दर्ज कर मामले की

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में डेबिट कार्ड बदलकर महिला के खाते से करीब चार लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना नंदग्राम में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।नंदग्राम के राधा कुंज में रहने वाली बीना सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 22 फरवरी को उन्होंने अपना डेबिट कार्ड आवश्यक कार्य के लिए अपनी नातिन को दिया था। नातिन रुपये निकालने के लिए एटीएम पर गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने सहायता करने के बहाने उससे बातचीत शुरू कर दी।
आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने धोखे से डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपी ने खाते से कई बार में करीब चार लाख रुपये की अनधिकृत निकासी कर ली। जब खाते से लगातार रकम निकलने की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर संपर्क कर डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद उन्होंने आठ मार्च को नंदग्राम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम बूथ के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


