वाद-विवाद में खुशी, कलीमुल्ला, संजय और आशीष अव्वल

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद के जीजीआईसी विजय नगर में जनपद स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 8 से 12 के छात्रों ने भाग लिया। खुशी यादव और कलीमुल्ला ने डॉ. सम्पूर्णानंद प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, महीयसी महादेवी वर्मा प्रतियोगिता में संजय कुमार और आशीष कश्यप ने जीत हासिल की। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

वाद-विवाद में खुशी, कलीमुल्ला, संजय और आशीष अव्वल

गाजियाबाद। जीजीआईसी विजय नगर में विद्यालय में जनपद स्तरीय डॉ. सम्पूर्णानंद एवं महीयसी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा आठ से लेकर 12वीं तक के छात्रों ने अपने वाक कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. विभा चौहान एवं निर्णायक मण्डल ने किया। डॉ. सम्पूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीजीआईसी विजय नगर की खुशी यादव एवं कलीमुल्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज नंदग्राम के मो. हसीम व फनिन्दर रहे। वहीं, महीयसी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज नंदग्राम के संजय कुमार एवं आशीष कश्यप ने जीत हासिल की।

जबकि इसमें दूसरा स्थान एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा के अनुज प्रसाद एवं राजकुमार नारंग ने प्राप्त किया। अंत में प्रतियोगिता की विजेताओं को मेडर देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।