सामान बेचने के नाम पर सवा आठ लाख रुपये ठगे
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने खुद को सीआरपीएफ अधिकारी बताकर फर्नीचर बेचने के

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने खुद को सीआरपीएफ अधिकारी बताकर फर्नीचर बेचने के नाम पर 8.16 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण
वसुंधरा सेक्टर 16-ए निवासी सरोज सिंह ने बताया कि एक अप्रैल को उनके एक परिचित के फेसबुक खाते से उन्हें संदेश मिला। संदेश भेजने वाले ने खुद को आशीष कुमार नाम का सीआरपीएफ अधिकारी बताया। उसने कहा कि उसका ट्रांसफर हो गया है, इसलिए वह अपना फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान बेच रहा है। भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने सामान की तस्वीरें भी भेजीं और यह भी कहा कि सामान की डिलीवरी सीआरपीएफ ट्रक के जरिए सीधे उनके घर तक कराई जाएगी। सरोज सिंह के मुताबिक शुरुआत में आरोपी ने सामान की कीमत 95 हजार रुपये बताई और एक बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करने को कहा। झांसे में आकर उन्होंने और उनके परिजनों ने रकम ट्रांसफर करनी शुरू कर दी। इस तरह कुल 8.16 लाख रुपये की ठगी कर ली।
ठगी का अहसास और शिकायत
सरोज सिंह का कहना है कि जब काफी समय तक सामान नहीं पहुंचा और आरोपी ने संपर्क करना बंद कर दिया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने चार अप्रैल को राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि शिकायत पर 28 अप्रैल को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


