Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsCyber Thugs Cheat Young Woman of 17 37 Lakhs Promising Profits
कमाई का झांसा देकर साढ़े 17 लाख रुपये ठगे

कमाई का झांसा देकर साढ़े 17 लाख रुपये ठगे

संक्षेप:

राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली युवती के साथ धोखाधड़ी गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने

Jan 11, 2026 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने टास्क पूरा कर मुनाफे का झांसा देकर युवती से 17.37 लाख रुपये ठग लिए। इस दौरान ठगों ने पांच खातों में रकम ट्रांसफर कराई। आरोप है कि जब रकम निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने और रकम की मांग की। इस मामले में पीड़िता ने साइबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजनगर एक्सटेंशन की स्टार रामेशवरम सोसाइटी में रहने वाली युवती ने शिकायत की कि 24 दिसंबर को उनके व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया। इस पर टास्क पूरा कर कमाई की बात कही गई। फिर साइबर ठगों ने उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही उन्हें टास्क पूरा करने की जानकारी देने की बात कही गई। इसके बाद ठगों ने टास्क करने के लिए उनसे खाते में तीन हजार रुपये ट्रांसफर कराए। फिर पीड़िता को टेलीग्राम पर एक लिंक भेजा। लिंक को खोलते ही एक वेबसाइट खुल गई, जिस पर तीन हजार रुपये 30 फीसदी मुनाफे के साथ बैलेंस में दिखाई दे रहे थे। फिर ठगों ने चैट करने के लिए कहा, तो खाते में 1300 रुपये और नजर आने लगे। इसके बाद ठगों ने दो हजार रुपये अगले टास्क के लिए ट्रांसफर कराए। फिर पीड़िता के खाते में 6500 रुपये आ गए। इसी तरह साइबर ठग पीड़िता को लिंक भेजकर टास्क करवाते थे। इसके बाद ठगों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप के वीआईपी सदस्य में जोड़ लिया। इस ग्रुप के माध्यम से ठग पीड़िता को टास्क पूरा करने का झांसा देकर रकम ट्रांसफर कराते रहे। टास्क पूरा होने के बाद उनका खाता अनफ्रिज करने के लिए 7.37 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद पीड़िता को टेलीग्राम की दूसरी आईडी से जोड़ लिया और टास्क पूरे कराए। इस दौरान पीड़िता ने 17.37 लाख रुपये ट्रांसफर किए। पीड़िता का आरोप है कि जब रकम वापस निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने और रकम मांगी। इसके बाद ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। -- शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर नौ लाख हड़पे वैशाली सेक्टर एक के रहने वाले मनोज कुमार गर्ग ने बताया कि उनके पूर्व के खरीदे हुए कुछ शेयर थे, जिसके लिए डीमेट खाता खुलवाया। खाता खुलने के बाद अचानक छह नवंबर को वह एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ गए। इस ग्रुप पर उनकी बातचीत होने लगी। फिर एडमिन ने दूसरा नंबर दिया। जिस पर बात हुई तो उसने कहा कि वह उनकी कंपनी में डीएमए खाता खुलवा लें और ट्रेडिंग करे। इसमें अधिक मुनाफा होगा। पीड़ित ने बताए अनुसार खाता खुलवा लिया। इसके बाद ठग ने उन्हें तीसरा व्हाट्सऐप नंबर देकर उससे जोड़ लिया। फिर मुनाफे का झांसा देकर कई तरह के शेयर खरीदने के नाम पर 9.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। यह रकम 14 नवंबर से लेकर तीन दिसंबर तक ट्रांसफर हुई।